
“जब दिमाग डर को सच मान लेता है”
आज के समय में relationship insecurity psychology एक ऐसी सच्चाई है जो धीरे-धीरे सबसे मजबूत रिश्तों को भी तोड़ देती है। एक छोटा सा डर—“कहीं मैं कम तो नहीं…”—जब दिमाग में बैठ जाता है, तो वही डर शक, over thinking और trust issues में बदल जाता है।
रोहन और नंदिनी की शादी को लगभग दस साल हो चुके थे। नंदिनी, रोहन से पूरे दस साल छोटी थी, और यही बात उनके रिश्ते में एक अलग ही मिठास भर देती थी। उनका घर सादगी भरा, शांत और सुकून देने वाला था—न बेवजह का शोर, न रोज़-रोज़ के झगड़े। नंदिनी का ज़्यादातर समय अपने बेटे आरव के साथ बीतता था। उसकी दुनिया स्कूल, टिफ़िन, होमवर्क और घर के छोटे-छोटे कामों तक सीमित थी।
रोहन के लिए घर लौटना मतलब था नंदिनी की मुस्कान और एक सुकून भरा एहसास। जब भी दोनों कहीं बाहर जाते, नंदिनी अक्सर हंसते हुए उसकी हल्की-सी चुटकी ले लेती—“देखो, तुम तो बूढ़े होते जा रहे हो… और मैं अभी भी कितनी जवान लग रही हूँ।”रोहन भी मुस्कुरा देता, क्योंकि वो जानता था कि ये सिर्फ मज़ाक नहीं, बल्कि उसके प्यार का एक खूबसूरत तरीका था।
लेकिन धीरे-धीरे रोहन के अंदर एक बदलाव शुरू हुआ—एक ऐसा बदलाव, जिसे उसने समझने के बजाय छुपाना शुरू कर दिया। काम का तनाव, बढ़ती जिम्मेदारियां और दिमाग में चल रही चिंताओं ने उसे अंदर से थका दिया था। कई बार ऐसा होता कि जब वो नंदिनी के करीब आता, तो खुद को पहले जैसा महसूस नहीं कर पाता।
45 की उम्र के बाद शरीर में हल्का-सा बदलाव आना स्वाभाविक है—ऊर्जा(Energy), इच्छा और प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव होना कोई असामान्य बात नहीं। यह बीमारी नहीं, बल्कि शरीर का सामान्य परिवर्तन है। लेकिन रोहन ने इस बदलाव को “नेचुरल” नहीं, बल्कि अपनी “कमी” समझ लिया।
नंदिनी को कभी महसूस ही नहीं हुआ कि रोहन के मन में क्या चल रहा है। उसके लिए शादी का मतलब था—एक-दूसरे का सहारा बनना, परिवार के साथ छोटी-छोटी खुशियां बांटना और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों को साथ निभाना। शारीरिक संबंध उसके लिए इतना बड़ा मुद्दा नहीं था—वो बस रोहन की खुशी चाहती थी।
फिर भी हालात इतने खराब नहीं थे। असली ज़हर रोहन के अंदर नहीं, बल्कि उसके दोस्तों की बातों से शुरू हुआ। वे दोस्त कम और मज़ाक उड़ाने वाले लोग ज़्यादा थे—अंदर से खाली और सोच से बेहद घटिया। लेकिन बचपन का साथ होने की वजह से रोहन उनसे दूरी नहीं बना पाता था।
एक दिन बैठे-बैठे बातों में एक दोस्त हंसते हुए बोला—
“अरे रोहन, देख ले… विवेक की पत्नी तो सिर्फ 5 साल छोटी थी, वो भाग गई… तेरी तो 10 साल छोटी है, संभाल के!”
दूसरा तुरंत बोला—
“और भाई, भाभी खुश रहती हैं ना… या कहीं और खुश होने लगी हों?”
फिर एक ने हंसते हुए तंज कसा—
“सही बता… पूर्ति हो जाती है भाभी की?”
सब ज़ोर से हंस पड़े।रोहन भी हंसा… लेकिन इस बार वो हंसी सिर्फ चेहरे पर थी। अंदर कुछ गहराई तक चुभ गया था।
रोहन के लिए यह उसकी मर्दानगी का Proof बन चुका था—कि वो कैसा मर्द है। अब उसको अपनी मर्दानगी पर शक होने लगा क्योंकि जैसी संगत वैसी रंगत । इंटरनेट पर झूठे परचार वाली दवा उसके काम न आई क्योंकि उसने अपने मन मे एक belief system बना लिया था कि 10 साल के अंतर को वो कभी पूरा नहीं कर पाएगा ।
अक्सर ऐसा होता है कि जब हमारी किसी अंदरूनी कमजोरी या डर को बाहर से validation(सहमति) मिल जाता है, तो हम उस पर जल्दी यकीन करने लगते हैं। ठीक यही रोहन के साथ हुआ। वो पहले से ही एक Insecurity(अंदर का डर ) के दौर से गुजर रहा था, और दोस्तों के भद्दे मज़ाक ने उस डर को सच जैसा बना दिया।
धीरे-धीरे उसकी Insecurity , Anxiety में बदलने लगी। अब नंदिनी की हर छोटी चीज उसे अलग नजर आने लगी। अगर वो फोन पर बात करती, तो उसे शक होता। अगर कहीं जाने में देर हो जाती, तो शक होता। अगर वो किसी से हंसकर बात कर लेती, तो भी उसे कुछ गलत लगने लगता।
असल में अब रोहन सच नहीं देख रहा था—वह वही देख रहा था, जो उसका दिमाग पहले से मान चुका था।नंदिनी को समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर रोहन को क्या हो गया है। जो आदमी कभी उस पर शक करना तो दूर, उसकी कसम खाने से भी कतराता था, आज वही गाली देने पर उतर आया था।
“Rohan are you mad? What’s happening? क्या हो गया है तुम्हें? कुछ बोलो… मैं तुमसे बात कर रही हूं… क्या देखना चाहते हो? ये लो फोन… अपनी तसल्ली कर लो… और क्या ड्रामा बना रखा है? न ठीक से बात कर रहे हो, ना ही आरव पर ध्यान दे रहे हो… ये बहुत ज़्यादा हो रहा है, रोहन… आखिर हुआ क्या है?”
लेकिन रोहन कैसे बताता?वो तो “मर्द” था ना… मर जाएगा, लेकिन अपनी मर्दानगी पर कभी शक नहीं होने देगा।
Anxiety(चिंता) का असर इस कदर बढ़ गया कि उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। अब उसे नंदिनी की खुशियों से भी जलन होने लगी। जो थोड़ी-बहुत ऊर्जा उसके अंदर बची थी, वो भी इस तनाव में खत्म होने लगी। धीरे-धीरे उसका शक एक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। अब वो अपनी हर नाकामी की वजह भी नंदिनी को ही मानने लगा।
उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया। वो अचानक ऑफिस से घर आने लगा, सिर्फ यह देखने के लिए कि कहीं नंदिनी उसे रंगे हाथों पकड़ में आ जाए। अगर उसका फोन गलती से वेटिंग में आ जाता, तो उसकी धड़कन तेज हो जाती। आरव से पूछना—“मम्मी कहीं गई थी?” और अगर जवाब साफ न मिले, तो गुस्सा करना—यह सब रोज़ का हिस्सा बन गया।
घर, जो कभी सुकून देता था, अब तनाव का अड्डा बन चुका था। इसका असर उसके काम पर भी पड़ा। ऑफिस में उसका प्रदर्शन गिरने लगा और आखिरकार उसकी नौकरी भी चली गई।
अब हालत और बिगड़ गए। आरव की स्कूल फीस तक रुकने लगी।मजबूरी में नंदिनी ने नौकरी शुरू कर दी । जो लड़की कभी घर से बाहर निकलने में हिचकिचाती थी, अब रोज़ ऑफिस जाने लगी। लेकिन यहां भी रोहन को सुकून नहीं मिला। उसका शक अब और गहरा हो गया—ऑफिस में कौन मिलता होगा… किससे बात करती होगी…”
नंदिनी, जो पहले इन बातों को नजरअंदाज कर देती थी, अब धीरे-धीरे अंदर से टूटने लगी।रिश्ते की डोर धीरे-धीरे घिसने लगी—रोज़ के झगड़े, रोज़ के इल्जाम।आखिर एक दिन उसने फैसला लिया कि वो इस माहौल में नहीं रह सकती। वो आरव को लेकर अलग रहने लगी।अकेलापन इंसान को कमजोर कर देता है। ऑफिस में उसकी मुलाकात संदीप नाम के इंसान से हुई जो बिना जज किए उसकी बात सुनता था। धीरे-धीरे वही सहारा एक रिश्ते में बदल गया।
विडंबना ये थी कि जिस बात से रोहन डर रहा था, वही उसके अपने व्यवहार की वजह से सच बन गई।
रोहन पीछे रह गया—अपने शक, अपने डर और अपने पछतावे के साथ।और नंदिनी आगे बढ़ गई—क्योंकि उसके लिए प्यार का मतलब शक नहीं, बल्कि समझ था।
अब इसे psychology के angle से समझते हैं
असली समस्या कहाँ थी?
रोहन की समस्या न नंदिनी थी, न उसका रिश्ता…
समस्या थी उसकी अपनी सोच (Mindset)।
- उसे लगा कि उसकी “सेक्शुअल परफॉर्मेंस” = उसकी “मर्दानगी”
- उसने “नेचुरल बदलाव” को “कमज़ोरी” मान लिया
- उसने अपनी insecurity को accept करने के बजाय उसे छुपाया
यहीं से खेल शुरू होता है।जब इंसान अपनी कमजोरी को समझने के बजाय उसे दबाता है, तो वो डर (fear) में बदल जाती है।
सबसे खतरनाक ट्रिगर: External Validation(बाहरी सहमति)
रोहन के दोस्तों ने सिर्फ मजाक किया…
लेकिन उस मजाक ने उसके अंदर के डर को validation दे दिया।
Psychology में इसे कहते हैं: Confirmation Bias
यानी इंसान वही मानता है, जो उसके डर से match करता है।
अब रोहन हर चीज में वही देखने लगा जो वो पहले से मान चुका था—भले ही सच कुछ और हो।
Insecurity → Anxiety → Obsession (खतरनाक चेन)
रोहन के अंदर जो हुआ, वह एक पैटर्न है:
- Insecurity (अंदर का डर)
“मैं कहीं कम तो नहीं हूँ…” - Anxiety (लगातार चिंता)
“अगर वो मुझसे खुश नहीं हुई तो…?” - Suspicion (हर चीज में शक)
“फोन पर बात कर रही है… जरूर कुछ गड़बड़ है” - Obsession (दिमाग का कंट्रोल खत्म)
“मुझे हर हाल में सच पकड़ना है”इस स्टेज पर इंसान सच नहीं देखता…वह सिर्फ अपनी बनाई हुई कहानी देखता है।
Self-Fulfilling Prophecy (सबसे बड़ा जाल)
रोहन जिस चीज से डर रहा था…उसी को उसने खुद सच बना दिया।
इसे कहते हैं: Self-Fulfilling Prophecy
उसने शक किया
उसने माहौल खराब किया
उसने प्यार को दबाव में बदला
और अंत में वही हुआ जिससे वो डर रहा था
यानी, डर → व्यवहार → रिजल्ट = वही डर सच बन गया
असली गलती क्या थी?
रोहन की सबसे बड़ी गलती थी:
Communication नहीं किया
अगर वो एक बार खुलकर कह देता—“मुझे अंदर से डर लग रहा है…”
तो शायद सब बच सकता था।
Ego को “Self-Respect” समझ लिया
वो सोचता रहा—“मैं मर्द हूँ, मैं अगर सच बोल दिया तो मेरी मर्दानगी फीकी पड़ जाएगी”
लेकिन सच ये है:
जहाँ बात रिश्ते की हो, वहाँ झुकना कमजोरी नहीं—समझदारी है।
Warning for Every “Rohan”
अगर तुम भी—
- बार-बार फोन चेक करते हो
- बिना वजह शक करते हो
- पार्टनर की हर खुशी में doubt ढूंढते हो
- या अपनी कमी को accept करने से डरते हो
तो समझ लो…
तुम उसी रास्ते पर हो, जहाँ अंत में सिर्फ पछतावा मिलता है
याद रखना…
अगर तुम अपने डर को कंट्रोल नहीं करोगे,
तो एक दिन वही डर तुम्हारी पूरी जिंदगी कंट्रोल कर लेगा।
और तब…तुम्हारे पास सिर्फ एक चीज बचेगी—पछतावा।
“शायद आपका एक शेयर किसी रोहन की जिंदगी बदल दे… इसलिए इसे जरूर शेयर करें।