“कल करूंगा…” – Procrastination की वो कहानी जो हर इंसान की है
कभी ऐसा हुआ है…
तुम phone हाथ में लेकर बैठे हो और तुम्हें काम करना है… important काम।
तुम जानते हो कि ये काम तुम्हारे future को बदल सकता है — career, money, respect… सब कुछ।
पर फिर भी तुम बस scroll करते जा रहे हो फिर अंदर से एक हल्की सी आवाज आती है
“यार बस 5 minute और फिर start करता हूँ।”
तुम खुद को convince कर लेते हो कि ये बस छोटा सा break है।
लेकिन वो 5 minute धीरे – धीरे 5 घंटे बन जाते हैं।
और जब रात होती है तब phone side में रखते हो तब एक heavy silence आता है।
Guilt ! Regret ! Self-hate.
तुम्हें पता होता है कि तुम better कर सकते थे पर तुमने किया नहीं।
एक ऐसी लड़ाई जो तुम दुनिया से नहीं, खुद से हार जाते हो।यही है procrastination है ।
Procrastination क्या है?
Procrastination का मतलब सिर्फ काम को delay करना नहीं है।
ये एक सोच समझ कर लिया गया निर्णय होता है — तुम जानते हो कि तुम्हें क्या करना चाहिए फिर भी तुम उसे मना कर देते हो।काम को जानबूझकर बाद में धकेलना जबकि तुम्हें पता होता है कि इससे नुकसान होगा।
ये आलस नहीं है क्योंकि आलस में तुम्हें फर्क ही नहीं पड़ता पर procrastination में तुम्हें सब पता होता है —
काम important है
delay गलत है
result खराब होगा
फिर भी तुम नहीं करते।
मैं आपको साफ – साफ बता देता हूँ कि ये आलस नहीं है, ये एक psychological trap है — जहाँ तुम्हारा mind तुम्हें ही confuse करता है।
एक Real-Life Story (दीपक की कहानी)
Deepak का weight बढ़ रहा था। Office और busy routine के बीच वो खुद को ignore कर रहा था, लेकिन उसने कभी seriously action नहीं लिया।फिर एक दिन उसके office में Anuj नाम का लड़का आता है — fit, confident और strong personality वाला। Office की लड़कियाँ भी उसकी body और presence से impress हो रही थीं।ये सब देखकर Deepak के अंदर एक hit होता है — थोड़ी jealousy, थोड़ी inferiority और strong motivation।
उस moment पर उसे feel होता है:
“भाई तू भी start कर वरना हमेशा ऐसे ही रह जाएगा।”और वह ₹2000 pay करके next day gym join कर लेता है।शुरू के 5 दिन सब perfect होता है। Deepak रोज gym जाता है, full energy के साथ workout करता है और उसे लगता है कि अब वो अपनी life control में ले रहा है।
लेकिन 6th day से excuses शुरू होते हैं —
“Aaj thand ज्यादा है, कल जाऊंगा”
“Subah नहीं उठ पाया, office के बाद जाऊंगा”
“Aaj body weak लग रही है, कल से पक्का।”
धीरे धीरे gym उसकी priority नहीं, एक option बन जाता है।कभी एक दिन चला जाता है, फिर next दिन rest का excuse, कभी बोलता है dieting से cover कर लूंगा।ऐसे ही करते करते वो total 10 दिन gym जाता है और फिर बिना realize किए जाना बंद हो जाता है।कुछ हफ्तों बाद Deepak की मुलाकात Minku से होती है — वही लड़का जो उसे gym में मिलता था, और honestly Deepak से भी ज्यादा वजन मिनकू में था।लेकिन अब… Minku completely transform हो चुका होता है।Fit body, sharp personality, confidence इतना कि बिल्कुल model जैसा लग रहा होता है और Deepak उसे देखकर shock हो जाता है।उस moment में उसके दिमाग में सिर्फ एक ही thought आता है:
“अगर मैं भी consistency रखता… तो आज मैं भी यहाँ होता।”
उस दिन Deepak ने पहली बार realize किया:उसकी problem time की नहीं थी बल्कि problem उसके mind की थी।
और फिर अंदर से उसको feelings आती हैं —guilt, regret, self-hate।
Procrastination का असली कारण (Psychology Angle)
Fear of Failure (fail होने का डर)
तुम काम इसलिए delay नहीं करते क्योंकि तुम्हें काम पसंद नही है । तुम इसलिए delay करते हो क्योंकि तुम्हें उसका result डराता है।अगर तुम कोशिश करते हो और फेल हो जाते हो, तुम्हें लगता है लोग judge करेंगे।तुम्हें लगता है तुम “capable” नहीं हो।इसलिए brain एक shortcut लेता है:-
“Try ही मत करो।”ये तुम्हें temporarily safe feel कराता है।
Reality:
फेल होना painful हो सकता है पर regret और भी ज्यादा painful होता है।
Perfectionism (Perfect होने का pressure)
तुम start नहीं करते क्योंकि तुम चाहते हो कि सब कुछ perfect हो —
Perfect idea
Perfect mood
Perfect timing।
पर सच ये है:Perfect conditions कभी आती ही नहीं।
Perfectionism एक hidden fear (छुपा हुआ डर) है —“अगर perfect नहीं हुआ तो लोग क्या कहेंगे?”
इसलिए तुम delay करते हो ताकि तुम्हें अपनी imperfection face न करनी पड़े।
Reality:
Perfect कुछ नहीं होता।Start करना ही success का पहला step है।
जैसे:- “पहले थोड़ा skills improve कर लूँ, फिर try करूंगा…”यही सोच इंसान को सालों तक वहीं रोक कर रखती है।
सच क्या है?Skills कभी अपने आप improve नहीं होतीं।मिलता है तो सिर्फ — delay, doubt और regret।
इसलिए perfect बनने का इंतज़ार मत करो start कर दो, रास्ते अपने आप बनते चले जाएंगे।
Instant Dopamine Addiction
जब तुम reels, YouTube या किसी भी social media app को use करते हो,तो तुम्हें instant reward मिलता है —तुरंत entertainment, तुरंत dopamine, तुरंत happiness।
इसी वजह से mobile हाथ में आते ही कब 10 minute से 2 घंटे निकल जाते हैं, तुम्हें पता भी नहीं चलता।
इसके opposite, study, gym या कोई भी meaningful काम delayed reward देता है।
पहले effort लगता है, फिर time लगता है,और result भी तुरंत visible नहीं होता।
यही reason है कि brain naturally उन कामों से बचना चाहता है।
आज का biggest problem है — instant pleasure overload।
Reels, YouTube, notifications…ये सब तुम्हें बिना effort के happiness देते हैं।
और काम क्या देता है:-Effort (परिश्रम) + delay (देरी) + uncertainty (अनिश्चितता)
अब brain comparison करता है:“एक तरफ easy pleasure(सुख ) हैदूसरी तरफ struggle.
तो वो क्या choose करेगा?
Obviously, instant happiness।
इसी लिए जब भी तुम काम start करने की कोशिश करते हो,अंदर से resistance आता है।
तुम्हें काम boring लगता है, heavy लगता है…
क्योंकि तुम्हारा brain already high dopamine activities का आदी बन चुका होता है।
Simple truth:
Brain वो नहीं choose करता जो सही है वो choose करता है जो easy और immediately rewarding है।
Overthinking & Mental Load
जब काम बड़ा लगता है, unclear लगता है तब Brain उसे threat समझता है।
तुम सोचने लगते हो:
• कैसे start करूँ?
• क्या करूँ ?
• गलत हो गया तो?
और इतना सोचने के बाद तुम्हारा mind थक जाता है बिना काम किए।
इसलिए तुम बोलते हो:”यार बाद में देखते हैं।”Actually तुम काम नहीं उसके mental pressure से बच रहे हो
Procrastination का Emotional Damage
Procrastination का सबसे बड़ा नुकसान external नहीं internal होता है।
जब तुम बार-बार अपने ही commitments(प्रतिज्ञा) तोड़ते हो,तुम्हारा self-trust break होने लगता है।
तुम धीरे-धीरे believe करने लगते हो:
“मैं disciplined नहीं हूँ”
“मैं consistent नहीं हूँ”
Confidence गिरता है…
Guilt silently बढ़ता है…
Self-doubt जड़ पकड़ लेता है
और एक point पर आकर
तुम अपने आप से ही disappoint(निराश) हो जाते हो।
सबसे dangerous line क्या होती है?
“मैं कर सकता था पर मैंने किया नहीं।”
कैसे निकले इस trap से? (Real Practical Solutions)
5-Minute Rule
अपने brain को full task मत दो।
उसे सिर्फ बोलो — “बस 5 minute करना है।”
Brain को लगता है ये easy है वो resist(रुकावट) नहीं करता।
और जब तुम start कर देते हो।
inertia(जड़) break हो जाता है।
ये सबसे important point है —starting ही सबसे difficult होती है।
एक बार flow में आ गए,तो तुम्हारा brain उसी काम को continue करना चाहता है।
इसलिए ज्यादा cases में होता क्या है?तुम 5 minute के लिए start करते हो
और 30–40 minute काम कर लेते हो।
Break It Down(काम को छोटे छोटे टुकड़ों मे तोड लेना)
“Gym जाना है” — ये एक बड़ा और heavy task लगता है।
Brain को ये overwhelming लगता है,इसलिए वो उसे avoid करता है।
इसको तोड़ दो:
सिर्फ shoes पहनने हैं
सिर्फ gym तक जाना है
सिर्फ 5 मिनिट के लिए जाऊंगा घूम कर आ जाऊंगा ।
अब brain को clear और छोटा step दिख रहा है।
और clarity resistance को कम करती है।
जैसे ही तुम पहला step complete कर लेते हो,बाकी सब automatically flow में आने लगता है।
Rule simple है:
Brain को पूरा workout मत दिखाओ सिर्फ पहला step दिखाओ।
Environment Change करो
Environment तुम्हारे behavior को silently control करता है —
चाहे तुम notice करो या नहीं।अगर तुम bed पर रहोगे,
तो body automatically relax mode में चली जाएगी।
अगर phone पास होगा,तो distraction होना almost guaranteed है।
इसलिए willpower पर depend मत करो,
system set करो:
Workout या काम के लिए एक fixed जगह choose करो
Phone को या तो दूर रखो या silent/airplane mode पर डालो
अपना setup पहले से ready रखो (gym bag, shoes, या workspace)
अगर आपको सुबह gym जाना है
तो उसकी dress, shoes और bag रात को ready करके रख दो।
सुबह उठकर सोचोगे —“अरे यार जुराब तो है ही नहीं…”“lower भी blue है, black वाली पता नहीं कहाँ रखी है…”तो mind को excuse मिल जाएगा —“छोड़ यार, कल देखेंगे।”
Simple rule:
सही environment बना लो discipline आधा automatic हो जाएगा।
Action > Motivation( कार्य >प्रेरणा)
Motivation एक feeling है और feelings stable नहीं होती।
अगर तुम motivation का wait करोगे,तुम कभी start नहीं करोगे।
सच क्या है?
Action लेने के बाद motivation आता है।
इसलिए rule simple है:
पहले action लो बाकी सब बाद में आएगा।
Procrastination FAQ – आपके सवालों के जवाब
Q1: Procrastination का main reason क्या है?
Procrastination के पीछे multiple reasons होते हैं —fear of failure, perfectionism, overthinking और dopamine addiction।ये सब मिलकर brain को convince करते हैं कि delay करना safer है,even जब वो harmful हो।
Q2: क्या procrastination cure हो सकता है?
Procrastination एक habit + brain pattern है इसे manage और control किया जाता है, eliminate नहीं, ।Small consistent actions, clear tasksऔर disciplined routine से तुम इस habit को gradually break कर सकते हो।
Q3: कैसे तुरंत काम start करें?
सबसे effective method है 5-minute rule।
बस 5 minute के लिए काम start करो,distractions हटाओ और environment clean रखो।Starting हो गई तो continuation automatically easy हो जाता है।
“तुम्हारी life आज जैसी है,
वो तुम्हारे daily decisions का result है…
और procrastination भी एक decision ही है।”
Follow The Buzzkart Media
क्योंकि यहाँ हम psychology के through digital और outdoor marketing करते हैं — सिर्फ promotion नहीं, perception बनाते हैं।